Raipur City News : करवाचौथ के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी...
अब महिला ने सच में आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और वजह है इस बात का पुलिस जांच कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-21 05:09 GMT
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के अछोली बाजार चौक में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करवाचौथ के दिन पति के लेट घर आने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती ने आज सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Raipur City News : बता दें कि बेरला निवासी मृतिका का 5 साल पहले महेंद्र दास मानिकपुरी से प्रेम विवाह हुआ था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला संदिग्ध माना जा रहा है। अब महिला ने सच में आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और वजह है इस बात का पुलिस जांच कर रही है।