Raipur City News : हरेली त्योहार पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की गेड़ी की सवारी, नचाया लट्टू
| Raipur City News : रायपुर। हरेली पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। हरेली पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भूपेश बघेल ने गेड़ी की भी सवारी की। पूरे कार्यक्रम का आयोजन भूपेश बघेल के सिविल लाइन आवास पर हुआ।
Raipur City News : इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़ने के बाद लट्टू भी नचाया, जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होने आए लोगों को भूपेश बघेल ने त्योहार की बधाई भी दी।
Raipur City News : आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और उन्होंने भी हरेली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश के सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को जीवित रखने का संदेश दिया गया। भूपेश बघेल ने इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।