Raipur City News : रायपुर। रायपुर के शहरी क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कालीबाड़ी क्षेत्र में पैदल घुमाते हुए उसकी गिरफ्तारी का जुलूस निकाला और फिर थाने में उसे विधिवत कार्रवाई के लिए पेश किया।


Raipur City News : बता दें कि रवि साहू पर रायपुर के विभिन्न थानों में 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। क्षेत्र में उसकी दशहत और अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद उसे जनता के सामने पैदल रैली में दिखाया, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बने और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इस गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।


Raipur City News : राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अपराधों की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस सक्रिय है और शासन ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags: