Raipur City News : भाजयुमो रायपुर शहर जिला की नई कार्यकारिणी घोषित, वैभव शर्मा बने जिला मंत्री
पूरी निष्ठा से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2026-04-19 11:47 GMT
Raipur City News : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर शहर जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन विस्तार के तहत कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई कार्यकारिणी में वैभव शर्मा बाजारी (गोपी) को भाजयुमो शहर जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर वैभव शर्मा (गोपी) ने संगठन नेतृत्व का आभार जताया और पूरी निष्ठा से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।