Raipur City News: जांच में लापरवाही, विधानसभा थाने के टीआई लाइन अटैच, एसएसपी ने जारी किया आदेश
| बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान टीआई मुकेश मिश्रा ने लापरवाही बरती
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। जिला एसएसपी संतोष सिंह ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विधानसभा थाने के प्रभारी अधिकारी (टीआई) मुकेश मिश्रा को लाईन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई विधानसभा के एक कर्मचारी की आत्महत्या मामले में की गई है।
Raipur City News : बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच के दौरान टीआई मुकेश मिश्रा ने लापरवाही बरती, जिसके चलते उन्हें लाईन हाजिर किया गया। इस घटना ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और एसएसपी संतोष सिंह ने सख्त एक्शन लेते हुए यह फैसला लिया। बहरहाल, एसएसपी ने रक्षित निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह को विधानसभा थाने का नया टीआई नियुक्त किया है।