Raipur City News : रायपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित कोर्ट परिसर से एक NDPS का कैदी आशीष राजावत फरार हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी जेल से पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था और चौथे फ्लोर पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा।

मूलतः मध्य प्रदेश का निवासी आशीष राजावत की फरारी की पुष्टि सिविल लाइन पुलिस निरीक्षक ने की है। पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की तलाश में पूरी तरह जुट गई हैं और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

घटना के बाद कोर्ट परिसर और जेल प्रशासन में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस नागरिकों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील कर रही है।

Tags: