Raipur City News: पुलिस कस्टडी से फरार हो गया एनडीपीएस एक्ट का आरोपी, 4 कॉस्टेबल सस्पेंड, एसएसपी लाल उमेद सिंह की सख्ती से महकमें में हड़कंप
यह कार्रवाई पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन को लेकर सख्त रुख को दर्शाती है।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के थाना आमानाका क्षेत्र में पुलिस हिरासत से एक आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन को लेकर सख्त रुख को दर्शाती है।
Raipur City News : बता दें कि थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 118/25 के तहत धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो आरोपी धर्मेंद्र सिंह और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया था, लेकिन इस दौरान अमृतपाल सिंह पुलिस की निगरानी में ढील के कारण फरार होने में सफल रहा।
Raipur City News : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। जांच में लापरवाही सामने आने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।