Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजिम में आयोजित होने वाले पुन्नी मेला का नाम बदलकर अब राजिम कुंभ (कल्प) मेला रखा गया है। यह नाम परिवर्तन राज्य विधानसभा में पारित संशोधन विधेयक के आधार पर किया गया है, जिसे राज्यपाल रमेन डेका ने मंजूरी दे दी है। नए नाम की आधिकारिक सूचना अब गजट में प्रकाशित हो गई है।


Raipur City News : बता दें कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के दौरान, मेला राजिम कुंभ मेला के नाम से जाना जाता था। जिसके बाद कांग्रेस सरकार के समय मेला का नाम राजिम पुन्नी मेला रखा गया था। अब वर्तमान सरकार ने विधानसभा में संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया, जिसे मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा गया। अब इसे राजिम कुंभ (कल्प) मेला के रूप में मान्यता मिल गई है। इस बदलाव के साथ, राजिम में हर साल लगने वाला यह मेला अब राजिम कुंभ (कल्प) मेला के नाम से जाना जाएगा, और इसका आयोजन और प्रचार इसी नए नाम से किया जाएगा।


Tags: