Raipur City News: मुंबई-रायपुर इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, ​करीब 15 मिनट तक हवा में चक्कर लगाकर वापस लौटा विमान

Raipur City News: रायपुर। मुंबई से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उड़ान को सोमवार दोपहर खराब मौसम के कारण माना एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं मिल पाने से हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी।

Update: 2026-07-06 12:45 GMT

 Raipur City News: रायपुर। मुंबई से रायपुर आ रही इंडिगो की एक उड़ान को सोमवार दोपहर खराब मौसम के कारण माना एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं मिल पाने से हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी।

Raipur City News: बताया गया कि विमान माना एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक क्षेत्र में पहुंचने के बाद पायलट ने मौसम में सुधार की उम्मीद में करीब 10 से 15 मिनट तक हवा में चक्कर लगाकर इंतजार किया। हालांकि दृश्यता में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया।

Raipur City News: विमान में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि रायपुर में लैंडिंग के प्रयास के दौरान खराब मौसम के कारण विमान में हलचल महसूस हुई, जिससे कुछ यात्री घबरा गए। हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को इंडिगो की ओर से बताया गया कि विमान को वापस मुंबई ले जाया जाएगा और वहां से यात्रियों को दूसरी व्यवस्था के तहत रायपुर भेजा जाएगा।

Raipur City News: इधर माना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यहां दृश्यता को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। आज सभी उड़ानें इन टाइम संचालित हो रही हैं। केवल इंडिगो की यह दोपहर वाली उड़ान मुंबई से डिले बताई जा रही है। मौसम की समस्या वहां हो सकती है।

Tags:    

Similar News