Raipur City News: स्टेशन के गुढ़ियारी पार इलाके में रोड कनेक्टिविटी सुधार के लिए मूणत का निरीक्षण, कहा. 50 साल की कार्ययोजना का ब्लूप्रिंट तैयार
शहर के विकास को लेकर मूणत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार रायपुर शहर की भविष्य की कनेक्टिविटी पर बड़ा कार्य कर रही है।
Raipur City News : रायपुर। पूर्व मंत्री व पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रविवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी पार इलाके में रोड कनेक्टिविटी सुधार के लिए निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर, एसएसपी, नगर निगम और रेल अधिकारी भी शामिल रहे। शहर के विकास को लेकर मूणत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार रायपुर शहर की भविष्य की कनेक्टिविटी पर बड़ा कार्य कर रही है। 50 साल की कार्ययोजना का ब्लूप्रिंट तैयार किए गए हैं।
Raipur City News : मूणत ने कहा, सरकार की विकासवादी सोच से गुढ़ियारी समेत पूरे पश्चिम क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। इसमें रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 को शहर के प्रमुख इलाकों से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी, ट्रैफिक जाम में कमी आएगी। आज के निरीक्षण में रेलवे, निगम, कलेक्टर, एसएसपी और डीआरएम के साथ जनहित में आवश्यक सुधार के लिए कई निर्णय लिए गए।