Raipur City News : रायपुर में चांद का दीदार, ईद-उल-फितर की खुशियों में झूम उठा शहर...
ईद के दिन शहर भर में उत्साह का माहौल रहेगा और सभी मस्जिदों में अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2025-03-30 09:35 GMT
Raipur City News : रायपुर। रमजान के 29वें रोजे का चांद नजर आते ही रायपुर में ईद-उल-फितर का ऐलान हो गया। चांद की पुष्टि होते ही पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई और ईद की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया।
Raipur City News : बता दें कि सोमवार सुबह रायपुर की 50 से ज्यादा मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी। रविवार को रमजान के आखिरी दिन मस्जिदों में अलविदा माहे रमजान का खुत्बा पढ़ा गया, जिससे पूरे माह की इबादतों और रोजों को विदाई दी गई।
Raipur City News : चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में मीठे पकवानों की तैयारी तेज हो गई। बाजारों में भी देर रात तक रौनक रही, लोग सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी करते नजर आए। ईद के दिन शहर भर में उत्साह का माहौल रहेगा और सभी मस्जिदों में अमन-चैन की दुआ मांगी जाएगी।