Raipur City News : रायपुर। जिले के उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि विधायक मिश्रा को टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग के लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराया है। विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने वाला है, लेकिन सत्र शुरू होने से पहले ही विधायक मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई है।

Raipur City News : गौरतलब हो कि बरसात के मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और फूड पॉइजनिंग जैसी बीमारियों की चपेट में लोग बुरी तरह से बीमार हो रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे पहले पड़ता है और धीरे-धीरे ये गंभीरता बढ़ती जाती है। 
Tags: