Raipur City News: राजीनामा से निपटा स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल और पार्टनर फर्म में पैसों के लेने देने से जुड़ा मामला
| Raipur City News: राजधानी रायपुर के डोमा में निर्माणाधीन आवासीय परिसर के विकास में स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ एक
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के डोमा में निर्माणाधीन आवासीय परिसर के विकास में स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ एक पार्टनर फर्म ने पैसे के लेन-देन और भुगतान की गई रकम की वापसी को लेकर टालमटोल किए जाने पुलिस में शिकायत की थी।
Raipur City News: हालांकि, अब यह मामला आपसी सहमति से सुलझ गया है। शिकायतकर्ता फर्म ने संबंधित पुलिस थाने को प्रकरण को नस्तीबद्व करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। बता दें कि इस मामले में स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के खिलाफ शिकायतकर्ता द्वारा थाने में प्रकरण को नस्तीबद्ध करने का आवेदन प्रस्तुत किया है।
Raipur City News: पुलिस को दिए आवेदन में शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया है कि उक्त भूमि के संबंध में उनके और स्वास्तिक ग्रुप के मालिक नरेंद्र अग्रवाल के बीच कोई विवाद शेष नहीं है। राजीनामा के बाद उक्त शिकायत को निरस्त कर दाखिल दफ्तर करने की कृपा करें।