Raipur City News: डीकेएस हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा लिवर-किडनी ट्रांसप्लांट, तैयार हो चुका है अत्याधुनिक आईसीयू
Raipur City News: छत्तीसगढ़ में जल्द ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश के स्वास्थ्य
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-09-04 09:49 GMT
रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ में जल्द ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।
Raipur City News: उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
Raipur City News: उन्होंने बताया कि यह सुविधा राजधानी के मरीजों के साथ-साथ आस-पास के राज्यों से आने वाले मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
Raipur City News: अंबेडकर अस्पताल में खुल सकता है आईवीएफ सेंटर
Raipur City News: स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रुकी हुई डीपीआर का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।