Raipur City News : साल 2024 की आखिरी कैबिनेट बैठक कल, अहम और महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद...
| इस बैठक में कई अहम और महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2024 की आखिरी मंत्रिपरिषद की बैठक कल, 30 दिसंबर को आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय के महानदी भवन में दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी।
Raipur City News : इस बैठक में कई अहम और महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है, जो राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े हो सकते हैं। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, और संभवतः कुछ नई योजनाओं को मंजूरी भी मिल सकती है।