Raipur City News : कर्मा फिल्म प्रो. हाउस की नई छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी का ट्रेलर 15 को रिलीज
| Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे अपलोड होगी।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे अपलोड होगी। वहीं 6 सितम्बर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में छाॅलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एल्सा घोष अपने अभिनय से जलवे बिखरेंगी। हाल ही में उन्होंने मोर छइहाँ भुइयां-02 में अपने सशक्त भूमिका से चर्चा में रहीं और सब का दिल जीत कर एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने मया और दुलार लेकर फिल्म तहि मोर आशिकी में नजर आएंगी।
Raipur City News : वहीं इस फिल्म में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की रोमांटिक जोड़ी के साथ ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने भी अभिनय किया है। जिनमें रजनीश झाँझी, उपासना वैष्णव, जीत शर्मा, मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, संदीप त्रिपाठी, पप्पू चंद्राकर, सरला सेन, निष्ठा और हिमांशु वर्मा प्रमुख है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है। तहीं मोर आशिकी के निर्माता और कहानीकार गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं।