Raipur City News : ज्वेलर्स के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

Update: 2026-05-22 08:13 GMT

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ज्वेलर्स अशोक पोद्दार के बेटे प्रवाल सोनी ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सदर बाजार स्थित मकान में हुई, जहां मृतक प्रवाल सोनी अपने पिता अशोक पोद्दार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि प्रवाल सोनी ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और पारिवारिक दुकान का काम देखता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, परिवार में कुछ पुराने विवाद भी चल रहे थे, हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:    

Similar News