Raipur City News: रविशंकर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में फैला पीलिया, दो गंभीर, एम्स में भर्ती, बीमारी के डर से हॉस्टल खाली

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पं रविशंकर विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राओं को पीलिया की शिकार हो गईं।

Update: 2026-02-20 07:55 GMT

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पं रविशंकर विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राओं को पीलिया की शिकार हो गईं। इनमें से दो छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।

Raipur City News: जानकारी के अनुसार विज्ञान अध्ययन केंद्र की कई छात्राएं कुछ दिनों से उल्टी, कमजोरी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीड़ित पाई गईं। जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि होने पर छात्राओं का उपचार शुरू किया। संक्रमण फैलने की आशंका से छात्रावास खाली कर कई छात्राएं घर लौट गई हैं।

Raipur City News: छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नियमित सफाई और तकनीकी जांच नहीं कराई गई। पानी में बदबू और रंग बदलने की शिकायतें पहले भी सामने आई थीं, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

Tags:    

Similar News