नई दिल्ली/कोलकाता/रायपुर। Raipur City News: बांग्लादेश में हिन्दुओं के संहार और मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में रविवार को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (ISKCON) के अनुयायियों ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए “प्रार्थना और जप किया।


Raipur City News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4.30 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव के इस्कॉन रायपुर के कृष्ण भावनामृत संघ (ISKCON) के अनुयायियों ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा के लिए “प्रार्थना और हरिनाम कीर्तन किया। प्रार्थना और हरिनाम कीर्तन कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के हजारों लोग शामिल हुए।

Raipur City News: इस अवसर पर सनातन समाज के प्रमुख व्यक्तियों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं के संहार और मंदिरों को तोड़े जाने पर चिंता जताई हुए वहां की सरकार से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। सनातन समाज ने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिन्दुओं के संहार को रोकने के लिए अतंरराष्ट्रीय मंच पर दवाबों बनाने की अपील की।


Raipur City News: बता दें कि आज इस्कॉन कोलकाता के आहृवान पर 150 से ज़्यादा देशों और अनगिनत शहरों और कस्बों में, दुनिया भर के लाखों इस्कॉन भक्त बांग्लादेशी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए प्रार्थना और मंत्रोच्चार करने के लिए एक साथ आए और शांतिपूर्वक अपना विरोध जताया।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की परेशान करने वाली

Hare Krishna Movement Bhilai-Raipur के अध्यक्ष और अक्षय पात्र भिलाई के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री व्योमपद दास ने कहा, हमने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की परेशान करने वाली रिपोर्ट देखी हैं। हम इस स्थिति से गहराई से चिंतित हैं। और बांग्लादेश सरकार से आग्रह करते हैं कि वे श्री चिन्मय कृष्ण प्रभु, इस्कॉन भक्तों और अन्य सभी पीड़ित अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

हम भारत सरकार से भी अनुरोध करते हैं कि वह हमारे पड़ोसी देशों के साथ मिलकर अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करें। हमने आज हमारे कार्यक्रम में संकीर्तन का आयोजन किया ताकि पीड़ितों के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त कर सकें और उनके कल्याण के लिए प्रार्थना कर सकें। उन्होंने हरिनाम कीर्तन में शामिल होकर श्री राधा कृष्णचंद्र से शांति बहाल करने का आशीर्वाद मांगने वाले सभी लोगों आभार किया।

Tags: