Raipur City News : रायपुर में एक साथ 4 युवकों की निकली अर्थी, महादेव घाट में हुआ अंतिम संस्कार...
| इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। रविवार तड़के सरगुजा जिले के गुमगा इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एनएच-130 पर एक कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
Raipur City News : मृतकों के शवों को कटर से काटकर बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें महादेव घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों को सांत्वना देने के लिए पूरे मोहल्ले के लोग और कांग्रेस पार्टी के नेता भी पहुंचे।