Raipur City News : रायपुर। कबीर नगर चौक पर सड़क के बीचों-बीच खड़ा एक पोल लोगों के लिए मुसीबत बन गया था। यह पोल न केवल यातायात को बाधित कर रहा था, बल्कि हर दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा था। जिसे न्यूज प्लस 21 और एशियन न्यूज द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पोल को हटाने का आदेश दिया। जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने वहां से पोल को हटा लिया है।

Raipur City News : स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पोल सड़क के बीच में होने के कारण वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा था। कई बार वाहन चालक इस पोल से टकरा जाते थे, जिससे छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती थी। लोगों ने इस मामले को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यूज प्लस 21 और एशियन न्यूज द्वारा इस मुद्दे को उजागर किए जाने के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई की है।

Raipur City News : निगम के अधिकारियों ने पोल को हटाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पोल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, हम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं और ऐसे खतरनाक स्थानों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Tags: