Raipur City News : रायपुर। 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट आए हैं और आज दोपहर मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दी। उन्होंने इस दौरान चीफ सचिव अमिताभ जैन से भी मुलाकात की। सुबोध सिंह पांच साल तक केंद्र सरकार में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाने के बाद छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

Raipur City News : डीओपीटी (Department of Personnel and Training) ने हाल ही में उन्हें रिलिव करने का आदेश जारी किया था, जिसमें यह उल्लेख किया गया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने उन्हें वापस राज्य में भेजने का निर्णय लिया है। अब, सुबोध सिंह के पोस्टिंग आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

Raipur City News  : यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार उन्हें जल्द ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपेगी। इसके साथ ही यह भी चर्चा में है कि राज्य सरकार अमित कटारिया को भी जल्द ही नई पोस्टिंग देने की योजना बना सकती है।

Tags: