Raipur City News : वाहन चेकिंग में मिली बड़ी नकदी, भाटागांव पॉइंट पर 27 लाख 10 हजार रुपये बरामद...
| यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी रकम बरामद की है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के भाटागांव चेकिंग पॉइंट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 27 लाख 10 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। कार सवार युवक से पूछताछ के दौरान इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी रकम बरामद की है।
Raipur City News : बता दें कि भाटागांव में पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी, जब एक कार में भारी नकदी का संदिग्ध रूप से परिवहन करते हुए युवक को रोका गया। युवक ने पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही 27 लाख रुपये की इस बड़ी रकम का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किया। इसके बाद पुलिस ने पूरी रकम को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।