Raipur City News : राजधानी में ‘बारूद कनेक्शन’ का खुलासा, रावाभाठा से पकड़ा गया विनय देवांगन, बम सामग्री मिलने से मचा था हड़कंप

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट पर जांच शुरू की थी।

Update: 2026-05-13 09:12 GMT

Raipur City News : रायपुर। रायपुर की खमतराई पुलिस ने बम बनाने से जुड़े सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी विनय देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। रावाभाठा इलाके में संदिग्ध बैग से विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट पर जांच शुरू की थी।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रावाभाठा क्षेत्र में एक लावारिस बैग मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब बैग की जांच की तो उसमें संदिग्ध विस्फोटक सामग्री और बम निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत Bomb Detection and Disposal Squad और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में बैग से लो-इंटेंसिटी एक्सप्लोसिव से जुड़ी सामग्री मिलने की पुष्टि हुई, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पड़ताल के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी से खमतराई थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी का उद्देश्य क्या था, वह विस्फोटक सामग्री कहां से लाया और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News