Raipur City News : 5 दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का भव्य शुभारंभ, हल्दी फंक्शन और ज्वेलरी सजाओ प्रतियोगिता रहीं प्रमुख...
| महिला सभा की अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं बहुत उत्साहित हैं
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में अग्रवाल महासभा की ओर से आयोजित 5 दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव के पहले दिन महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें हल्दी फंक्शन और ज्वेलरी सजाओ प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।
Raipur City News : युवती मंडल की ओर से हमारा नेता कैसा हो कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवतियों ने अपने विचार साझा किए। प्रतिभागी महिलाओं ने बताया कि वे इस प्रतियोगिता के लिए कई महीनों से तैयारी कर रही थीं और पहले मोहल्ला स्तर पर विजेता बनने के बाद यहां अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।
Raipur City News : महिला सभा की अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने बेहतरीन सजावट से इस कार्यक्रम को और भी खास बना दिया है।