Raipur City News : अंतर्राज्यीय बस स्टेण्ड में मिला 8 करोड़ से अधिक का सोना, पुलिस जांच में जुटी...
| पुलिस ने जब्त किए गए सोने में विभिन्न प्रकार के जेवर और गोल्ड बिस्किट शामिल हैं।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8 करोड़ रुपये से अधिक का सोना बरामद किया है। बता दें कि आज टिकरापारा पुलिस की टीम रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में चेकिंग कर रही थी। तभी एक बस में 8 करोड़ रुपये से अधिक का सोना पाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए यह सुनिश्चित किया कि यह सोना जगदलपुर से लाया जा रहा था।
Raipur City News : पुलिस ने जब्त किए गए सोने में विभिन्न प्रकार के जेवर और गोल्ड बिस्किट शामिल हैं। सभी सामानों को तुरंत ही जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करना शुरू कर दिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोने की यह खेप कहां से आई थी और इसका क्या उपयोग किया जाने वाला था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।