Raipur City News : गैंगस्टर अमन साहू को कोर्ट में किया पेश, 19 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा...
| पुलिस ने अमन साहू की 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी,
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। गैंगस्टर अमन साहू को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने अमन साहू की 5 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि तड़के अमन साहू को दोनों राज्यों की संयुक्त टीम द्वारा रायपुर लाया गया। जानकारी के अनुसार अमन साहू को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
Raipur City News : पुलिस ने अदालत में तर्क दिया कि अमन साहू से पूछताछ की आवश्यकता है, ताकि उसके अन्य सहयोगियों और गैंग से जुड़े मामलों की जानकारी प्राप्त की जा सके। रिमांड पर भेजे जाने के बाद, पुलिस अब उसे अपनी हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ करेगी।