Raipur City News : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर लगाए गंभीर आरोप, टीएस सिंहदेव को भी नहीं मिली अनुमति...
| Raipur City News : रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में तूफान मच गया है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में तूफान मच गया है। आज राजीव भवन में विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य कांग्रेस विधायक सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने देवेंद्र यादव से मिलने की कोशिश की।
Raipur City News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यादव को धोखे से गिरफ्तार किया गया है। बघेल ने आरोप लगाया कि देवेंद्र यादव को एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई और न ही उन्हें बताया गया कि किस अपराध में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Raipur City News : भूपेश बघेल ने कहा कि यादव को जो नोटिस मिली, वह 160 की थी, जो केवल गवाही के लिए होती है। इस आधार पर उन्हें गवाही देने के लिए कहा गया था, लेकिन पुलिस ने धोखे से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल जेल में देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमलावर रुख अपनाया है और प्रदेश भर में प्रदर्शन की घोषणा की है।