Raipur City News : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रायपुर से फ्लाइट रद्द, एयरपोर्ट अथॉरिटी का फैसला, यात्रियों में अफरा-तफरी
इस फैसले से रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
Raipur City News : रायपुर। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रायपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है। एयर इंडिया का विमान, जो लंदन के लिए दोपहर 1:17 बजे रनवे 23 से उड़ा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर के BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे के डायरेक्टर ने बताया कि हादसे के मद्देनजर सुरक्षा और परिचालन कारणों से रायपुर-अहमदाबाद मार्ग पर संचालित इंडिगो की उड़ान को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। इस फैसले से रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।