Raipur City News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी गाड़ी में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो
| पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज अचानक एक खड़ी गाड़ी में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Raipur City News : स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में कई खराब वाहन लंबे समय से खड़े हैं, जो असामाजिक तत्वों के नशाखोरी के अड्डे बन गए हैं। ऐसे में कार में आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों की भूमिका होने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।