Raipur City News : निलंबित टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज, डीएसपी को दी थी जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह...
बता दें कि हाल ही में निलंबित टीआई राकेश चौबे ने लाइन आरआई निलेश द्विवेदी से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-06 05:47 GMT
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। नशे में धुत निलंबित टीआई राकेश चौबे ने लाइन आरआई (डीएसपी) निलेश द्विवेदी को गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरा घटनाक्रम वायरल हो रहा है।
Raipur City News : बता दें कि हाल ही में निलंबित टीआई राकेश चौबे ने लाइन आरआई निलेश द्विवेदी से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस वाकये के बाद कोतवाली थाना में टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरा मामला अब पुलिस जांच का हिस्सा है और टीआई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Raipur City News : निलंबित टीआई ने हॉस्टल संचालिका से की मारपीट-
यह मामला 24 मार्च 2023 का है, जब देवेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित गर्ल्स हॉस्टल में तत्कालीन ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे ने हॉस्टल में घुसकर संचालिका के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। शिकायत में दावा किया गया था कि चौबे ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की थी। मना करने पर उसने शराब के नशे में महिला की पिटाई कर दी थी। पूरी घटना हॉस्टल के सीसीटीवी में कैद हो गई थी, और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद टीआई को गिरफ्तार कर लिया गया था और कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा और 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।