Raipur City News : रिश्वत लेते महिला थाना प्रभारी पकड़ाई रंगे हाथ, एसीबी-ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर...
| Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसीबी के टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को एसीबी के टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जाता है कि महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। जिसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा तय हुआ था।
Raipur City News : वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टिआई वेदवती दरियो ने पैसे कम होने की वजह से पीड़िता को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेकर आने को कहा। इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ पकड़ लिया। फिलहाल इस मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।