Raipur City News : रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू, हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर...
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-17 03:29 GMT
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान का शुभारंभ हुआ। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर सेक्टर में अपनी नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।
Raipur City News : प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान की मांग राज्य के हवाई यात्रियों द्वारा काफी समय से की जा रही थी। इस नई सेवा के तहत इंडिगो ने एटीआर विमान का इस्तेमाल करते हुए रोजाना उड़ान संचालित करने का शेड्यूल जारी किया है। यह सेवा प्रदेश के लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी और समय की बचत करेगी।
Raipur City News : किराए की जानकारी-
इस उड़ान सेवा का किराया भी यात्रियों के लिए किफायती है। रायपुर से प्रयागराज जाने के लिए टिकट की कीमतें 4500 से 5000 रुपये के बीच हैं। वहीं प्रयागराज से रायपुर वापस आने के लिए टिकट की कीमतें 4000 से 4500 रुपये के बीच हैं। यात्रियों को समय-समय पर छूट और विशेष ऑफर भी मिल सकते हैं, जिससे यात्रा और भी सस्ती हो सकती है।