Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में सबसे बड़ा और ध्यान देने योग्य बदलाव राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) के प्रमुख के पद में किया गया है। नए नियमों के तहत अब इस ब्यूरो का नेतृत्व महानिदेशक (DG) रैंक का IPS अधिकारी करेगा।

Raipur City News : फिलहाल EOW के प्रमुख के रूप में पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर का अधिकारी कार्यरत है। इस बदलाव के साथ सरकार ने ब्यूरो को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, जिससे आर्थिक अपराधों की जांच में और अधिक प्रभावशाली कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags: