Raipur City News : रायपुर। सावन मास हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस दौरान रुद्राभिषेक का महत्व और भी बढ़ जाता है। 29 जुलाई को एक ऐसे ही शुभ अवसर पर, बसंत विहार कॉलोनी गोंदवारा स्थित कैलाश गिरी शिव मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। यह रूद्राभिषेक समिति के अध्यक्ष नाथूराम साहू द्वारा सपरिवार संपन्न किया गया।

Raipur City News : नाथूराम साहू ने अपने परिवारजनों और कॉलोनी वासियों के लिए मंगल कामनाएं की। कैलाश गिरी शिव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार से लेकर प्रतिदिन रूद्राभिषेक किया जा रहा है और प्रत्येक सोमवार को विशेष पूजा और श्रृंगार का आयोजन होता है। इस पूजन को मंदिर के पुजारी कौशल शर्मा द्वारा संपन्न कराया जाता है।

Raipur City News : इस अवसर पर नाथूराम साहू के साथ उनके सुपुत्र डिगेश्वर साहू, भास्कर साहू, मंदिर समिति के सदस्यगण और बड़ी संख्या में भक्तगण भी उपस्थित थे। भक्तों ने मिलकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया और अपनी आस्था प्रकट की। सावन मास में रूद्राभिषेक का आयोजन भक्तों के बीच अत्यधिक श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक है, और इस तरह के आयोजन से धार्मिक और सामाजिक एकता को बल मिलता है।
Tags: