Raipur City News: दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम की वजह से फ्लाइट डायवर्ट
| Raipur City News: रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की रात 9 बजे निर्धारित उड़ान को खराब मौसम के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रायपुर में प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
By : Pradeep Sharma
Raipur City News: रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की रात 9 बजे निर्धारित उड़ान को खराब मौसम के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। रायपुर में प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के चलते विमान की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी।
Raipur City News: विमान में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी सवार हैं। विमान को नागपुर में सुरक्षित उतारा गया है। मौसम में सुधार होने के बाद उड़ान के रायपुर के लिए रवाना होने की संभावना है। समाचार लिखे जानें तक इंडिगो की ओर से अगली फ्लाइट की जानकारी नहीं दी गई है।