Raipur City News : रायपुर। रायपुर जिले की 5 पालिकाओं, 5 पंचायतों और रायपुर नगर निगम के वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया की तारीख तय कर दी गई है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रक्रिया कल यानी 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को भी उपस्थित होने का अधिकार होगा। कलेक्टर के आदेश के अनुसार, इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा, ताकि सभी वार्डों में आरक्षण का सही तरीके से निर्धारण हो सके।

Tags: