Raipur City News : सनकी आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार...
| घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव तालाब में आज दोपहर एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। वहीं आरोपी युवक पुलिस से बचने के लिए तालाब में कूद गया।
Raipur City News : घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत होने की खबर आ रही है। वहीं पुलिस के टीम और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है।