Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। दुर्ग और कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में भी पुलिस बाहरी संदिग्धों की पहचान और वेरिफिकेशन कर रही है। शुक्रवार को करीब 2000 बाहरी लोगों को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उनकी पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

Raipur City News : बता दें कि पुलिस ने उन लोगों को उठाया है जो शहर के विभिन्न थाना इलाकों में बिना मुसाफिरी दर्ज कराए रह रहे थे। इनमें पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इन सभी का आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेजों से डेटा मिलाया जा रहा है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि वे वैध रूप से यहां रह रहे हैं या नहीं।

Raipur City News : एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि सभी संदिग्ध बाहरी लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाया गया या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: