Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की अंतर राज्यीय समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक शामिल हैं। बैठक का उद्देश्य नक्सल समस्या पर राज्यों के बीच समन्वय को बढ़ाना है।


Raipur City News : गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि आगामी तीन वर्षों में नक्सलियों और नक्सल समस्या को "खत्म" कर दिया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नक्सल समस्या के प्रभावी समाधान के लिए एक निर्णायक रणनीति तय करना है। शाह ने माओवादियों के खिलाफ "ज़ीरो टॉलरेंस" की नीति को लागू करने की बात की है और इस बैठक के माध्यम से वे इस दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं।


Raipur City News : बैठक के दौरान, सभी सात राज्यों के अधिकारी नक्सल समस्या पर अपनी नीति, योजना और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इस संवाद के माध्यम से एक प्रभावी "ब्लू प्रिंट" तैयार किया जाएगा, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा माओवाद को समाप्त करना है। 25 अगस्त को गृह मंत्री एनसीबी ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन करेंगे और नारकोटिक्स विभाग का रिव्यू करेंगे। इसके बाद, छत्तीसगढ़ सरकार के साथ दोपहर 2 से 3.30 बजे तक मीटिंग होगी। गृह मंत्री फिर दोपहर 3.50 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Tags: