Raipur City News : समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिया निर्देश, अब गांव में पहुंचकर अधिकारी ढूंढेंगे जनसमस्याएं...
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हाल ही में एक समय-सीमा की बैठक में शहर के चौक-चौराहों पर भिक्षुकों को रेस्क्यू
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-08-05 05:33 GMT
Raipur City News : रायपुर। रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हाल ही में एक समय-सीमा की बैठक में शहर के चौक-चौराहों पर भिक्षुकों को रेस्क्यू करने और उनके पुर्नवास के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही है।
Raipur City News : डॉ. सिंह ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को गांवों में जाकर निरीक्षण करने और जन समस्याओं की रिपोर्ट तैयार करने की सलाह दी है। अधिकारियों को हर 15 दिन में गांवों में पहुंचकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम आम जनता को राहत प्रदान करने और विकास कार्यों में तेजी लाने में सहायक होगा।
Raipur City News : उन्होंने शासकीय विभागों में वर्षों से अनुपस्थित कर्मियों की सूची तैयार करने और उन पर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। नारी निकेतन और बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कही गई है।
Raipur City News : शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड का वितरण करने और अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित प्रमाण पत्रों को शीघ्र जारी करने का आदेश भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त, शासकीय अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. सिंह ने लंबित राजस्व प्रकरणों का तुरंत निराकरण करने और पटवारी तथा आरआई के प्रतिवेदन को समय पर निपटाने की बात भी की है।