Raipur City News: ...जब टिकरापारा की सड़कों पर पैदल निकल पड़े कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, सड़क पर दुकान सजाने को हिदायत
| उन्होंने टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के पैदल भ्रमण किया।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News: रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शनिवार को राजधानी के टिकरापारा में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर पैदल निकले। उन्होंने टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के पैदल भ्रमण किया।
उन्होंने दुकानदारों को सड़कों के बाहर रखें सामानों को अंदर रखने कहा। साथ ही बार-बार ऐसी स्थिति पाए जाने पर जुर्माना लिए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि यह आपका मोहल्ला है, आपकी सड़कें है, जिसमें जितनी व्यवस्थित रखेंगे उतनी आप को और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी।
इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।