Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सल मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की सफलता पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने X (Twitter) पर ट्वीट कर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई दी और उनकी सफलता की सराहना की।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-16 07:51 GMT
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उत्तर अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने और 2 जवानों के घायल होने की खबर पर बधाई दी।
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने X (Twitter) पर ट्वीट कर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई दी और उनकी सफलता की सराहना की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "सुरक्षाबल के जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। मैं ईश्वर से घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"
Raipur City News : मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हमारी सरकार नक्सलियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और नक्सलवाद के खात्मे के प्रति हम पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं।" यह मुठभेड़ सुरक्षाबलों की बहादुरी और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जो नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।