Raipur City News : गुजरात में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी मीट में सीएम साय का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ का 45 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य...
य ने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 2030 के संकल्प को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो-2024 में महत्वपूर्ण घोषणा की। सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक 500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Raipur City News : सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ वर्तमान में अपनी कुल बिजली खपत का 15 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी से प्राप्त करता है। भविष्य में इस हिस्सेदारी को बढ़ाकर 45ः करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सोलर, हाइड्रल और बायोगैस जैसे ऊर्जा क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है, जो छत्तीसगढ़ को रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में एक प्रमुख राज्य बनाने में मदद करेगा।
Raipur City News : साय ने इस बात पर जोर दिया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के 2030 के संकल्प को पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने राज्य की ऊर्जा नीति और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, जो राज्य को हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम और प्रगति प्रदान करेंगी।
Raipur City News : गुजरात में हुए इस वैश्विक निवेशकों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी योजनाओं को वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है और यह राज्य की ऊर्जा नीति के महत्व को उजागर करता है।