Raipur City News : 11 खेलप्रेमियों की मौत पर CM साय ने जताया शोक, घायलों के लिए की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
उन्होंने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Raipur City News : रायपुर। कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की IPL 2025 जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मृत्यु और 33 से अधिक लोगों के घायल होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुखद हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की असामयिक मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दु:खद है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 4, 2025
मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान…
CM साय का शोक संदेश-
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा, “कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ के दौरान कई लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा, “विपदा की इस घड़ी में कर्नाटक सरकार से अपेक्षा है कि वह इस घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों को तत्परता से अंजाम देगी, ताकि पीड़ितों को हरसंभव सहायता मिल सके।”