Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने निवास की गौशाला में गौवंश की पूजा-अर्चना की और अपने हाथों से खिचड़ी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, और खेल मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे।




Raipur City News : मुख्यमंत्री ने कहा गोवर्धन पूजा गौवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन दिन है। भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता से कामना करता हूं कि प्रकृति प्रेम और परोपकार का यह लोक पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि व खुशहाली लेकर आए। उन्होंने गौवंश, खेती और जन-जीवन के महत्वपूर्ण आधार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना के साथ ही उनकी सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

Tags: