Raipur City News : 1 नवम्बर को बंद रहेंगी चिकन-मटन की दुकानें, जानें क्या है वजह...
महावीर निर्वाण दिवस के दिन किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री होते पाए जाने पर संबंधित मांस-मटन जब्त किया जाएगा
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-18 08:29 GMT
Raipur City News : रायपुर। 1 नवम्बर 2024 (शुक्रवार) को महावीर निर्वाण दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के संपूर्ण क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार, नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने आदेश जारी किया है।
Raipur City News : महावीर निर्वाण दिवस के दिन किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री होते पाए जाने पर संबंधित मांस-मटन जब्त किया जाएगा, और दुकानदारों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए मांस-मटन की दुकानों की सतत निगरानी करेंगे।