Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका आज शाम रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। नए राज्यपाल के आगमन पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की धुन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Raipur City News : बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने रामेन डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। साथ स्टेट हेंगर पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रामेन डेका कल 31 जुलाई बुधवार को सुबह 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।

Tags: