Raipur City News : साइबर हमलों से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सतर्क, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- हम पूरी तरह तैयार
इसके साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के लिए भी नए निर्देश लागू किए जा सकते हैं।
Raipur City News : रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने साइबर हमलों से निपटने के लिए कमर कस ली है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की कि आज गृह विभाग की ओर से साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस और स्वास्थ्य विभागों के लिए भी नए निर्देश लागू किए जा सकते हैं।
Raipur City News : गृहमंत्री शर्मा ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भारतीय सेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। पाकिस्तान को समझना चाहिए, वरना निर्णायक कार्रवाई होगी।” उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है, क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है।
Raipur City News : पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी तैयारियों को और मजबूत किया है। शर्मा ने कहा, “हमारी सरकारी संस्थाएं साइबर हमलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और आज इस दिशा में ठोस दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।”