Raipur City News : आईएएस चंदन कुमार को सौंपा वित्त विभाग का प्रभार, आदेश जारी...
| Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस चंदन कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
By : Rohit Banchhor
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस चंदन कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। नए आदेश के अनुसार, चंदन कुमार, जो वर्तमान में विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को अस्थायी रूप से विशेष सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश मंत्रालय द्वारा 1 अगस्त 2024 को जारी किया गया था। अब चंदन कुमार वित्त विभाग के विशेष सचिव (बजट) का कार्य भी संभालेंगे। उनके नए कार्यभार के तहत वित्त विभाग में बजट से संबंधित गतिविधियों की निगरानी और प्रबंधन किया जाएगा।